https://drive.google.com/file/d/1-YG9Rh_1a6aD9sF_-C16_HizRG9A0v0K/view?usp=sharing Download RRB NTPC 2020 SYLLABUS CBT 1 & CBT 2
ताडोबा-अंधारी टाइगर रिज़र्व
(Tadoba Andhari Tiger Reserve- TATR):
👉ताडोबा-अंधारी टाइगर रिज़र्व मध्य भारत में महाराष्ट्र राज्य के चंद्रपुर ज़िले में स्थित है। ताडोबा वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 1955 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था और अंधारी वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 1986 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
यह महाराष्ट्र का सबसे पुराना और सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।
ताडोबा-अंधारी टाइगर रिज़र्व महाराष्ट्र राज्य में दूसरे टाइगर रिज़र्व के रूप में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत वर्ष 1994-95 में स्थापित किया गया था।
महाराष्ट्र राज्य में स्थापित पहला टाइगर रिज़र्व मेलघाट टाइगर रिज़र्व (1973-74) है।
वनस्पति: यहाँ उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन पाए जाते हैं। इनमें मुख्य रुप से सागौन, ऐन, बीजा, धौड़ा, हल्दू, सलाई, सेमल और तेंदू आदि शामिल हैं।
प्रमुख जीव-जंतु: भारतीय तेंदुए, स्लॉथ बीयर, गौर, नीलगाय, ढोले, धारीदार हाइना, भारतीय लघु कीच, जंगली बिल्ली, सांभर, चित्तीदार हिरण, जंगली कुत्ते आदि।
एनोगेयसुस लैटीफोलिया (Anogeissus latifolia) एवं ब्यूटा मोनोसपर्मा (Butea Monosperma):
यहाँ उगने वाली ‘एनोगेयसुस लैटीफोलिया’ अग्नि प्रतिरोधी पौधे की प्रजाति है। और यहाँ पलाश (इसका वैज्ञानिक नाम ‘ब्यूटा मोनोसपर्मा’ है) के वृक्ष भी पाए जाते हैं। इसे ‘जंगल की आग’ भी कहते हैं।
Comments
Post a Comment