https://drive.google.com/file/d/1-YG9Rh_1a6aD9sF_-C16_HizRG9A0v0K/view?usp=sharing Download RRB NTPC 2020 SYLLABUS CBT 1 & CBT 2
✅ विश्व स्वास्थ्य संगठन
(World Health Organization-WHO)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशेष एजेंसी है, जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य (Public Health) को बढ़ावा देना है।
इसकी स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को हुई थी।
इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में अवस्थित है।
WHO संयुक्त राष्ट्र विकास समूह (United Nations Development Group) का सदस्य है। इसकी पूर्ववर्ती संस्था ‘स्वास्थ्य संगठन’ लीग ऑफ नेशंस की एजेंसी थी।
यह एक अंतर-सरकारी संगठन है जो सदस्य देशों के स्वास्थ्य के मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है।
WHO का मुख्य उद्देश्य, वैश्विक स्वास्थ्य मामलों पर नेतृत्व प्रदान करते हुए स्वास्थ्य अनुसंधान एजेंडा को आकार देना, मानदंड और मानक निर्धारण, देशों को तकनीकी सहायता प्रदान करना और स्वास्थ्य रुझानों की निगरानी और मूल्यांकन करना है।
भारत 12 जनवरी 1949 को WHO का सदस्य बन गया।
दक्षिण पूर्व एशिया के लिये WHO का क्षेत्रीय कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
Comments
Post a Comment